[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाल

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाल

आगामी 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक के लिए निरीक्षण का दिया गया शेड्यूल

निरीक्षण के दौरान बच्चों से रूबरू होते हुए पदाधिकारी करेंगे बच्चों को मोटीवेट: जिलाधिकारी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

    मोतिहारी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा।

आज जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में विद्यालय निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि इस निरीक्षण का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है जिसके अंतर्गत विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति एवं बच्चों का प्रोग्रेस देखना है।

     इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, वर्ग कक्ष, चाहरदीवारी, विद्युत व्यवस्था, पंखा-बल्ब, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, जिम, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास आदि की उपलब्धता की जाँच की जाएगी। साथ ही पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, लाभुक आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन एवं Academic तथा Extra Curricular Activities की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालयों को विभिन्न मदों में उपलब्ध करायी गई राशि के व्यय एवं क्रय की गई सामग्रियों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की जाएगी।

     सभी विद्यालय प्रातःकालीन सत्र में पूर्वाह्न 06:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित किए जाएँगे। सभी प्रतिनियुक्त निरीक्षी पदाधिकारी निर्धारित समयावधि में आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिदिन अपराह्न 05:00 बजे तक निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय की गोपनीय शाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

     सभी पदाधिकारी अपने आवंटित विद्यालयों के निरीक्षण के साथ-साथ सभी निरीक्षी पदाधिकारियों के कार्यों का भी अनुश्रवण करेंगे। विद्यालयों में पाई जाने वाली कमियों के सुधार हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रखंड स्तर पर समाधान संभव न होने पर मामला जिला स्तरीय कार्यालय को प्रतिवेदित किया जाएगा।

      विद्यालय निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बच्चों के बीच पहुँचकर उनसे संवाद स्थापित किया।विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी आकांक्षाओं को लेकर बातचीत करेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।

जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े।

Check Also
Close