
बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्द
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सोनो पुलिस ने खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया है । दूसरी ओर डुमरी गांव के समिप स्थित बरनार नदी के घाट से अवैध बालू उत्खनन कर ले जा रहे दो लुना मोटर साइकिल को जप्त कर लिया गया है ।

सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बाइक पर लदा तीन तीन बोरा अवैध बालू एवं प्लास्टिक के 15 खाली बोरे , एक फावड़ा तथा बालु उठाने के लिए लोहे से बना एक झापा भी बरामद किया गया है।

थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने आगे बताया कि बालु की जप्ति के साथ बालु लेकर जा रहे दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जमुई भेज दिया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डुमरी गांव निवासी परशुराम पासवान का पुत्र करण कुमार एवं लक्ष्मन साह का पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है ।




















