
गिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई: देश दुनियां के तर्ज पर गिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती।

जैसा कि आपको पता है कि अपराजिता आवासीय विद्यालय ,गांधी आश्रम गंगरा गिद्धौर के प्रांगण स्थित है।शुरुआत निदेशक आशीष कुमार सिन्हा ने किया। सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

समस्त विद्यार्थीगण को सचिव गरिमा सिन्हा के द्वारा बाबा साहब (डॉक्टर भीमराव अंबेडकर) के जीवन के बारे में बताया गया एवं बच्चों ने भी बाबा साहब को उनके जन्म दिवस पर याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सृष्टि कुमारी, प्रीति कुमारी सरीना खातून, सोहित कुमार, आकाश कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।




















