[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
मनोरंजनमहाराष्‍ट्र

अमर्ग में अनूप जलोटा के साथ नजर आयेंगी इंद्राणी तालुकदार

रिपोर्ट बिरेंद्र कुमार 

मुंबई, 11 जून जानीमानी अभिनेत्री इंद्राणी तालुकदार अपनी आने वाली फिल्म अमर्ग में भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ नजर आयेंगी।

    इंद्राणी तालुकदार इन दिनों लेखक-निर्देशक मिराक मिर्जा के निर्देशन में बन रही फिल्म अमर्ग में काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिये इंद्राणी तालुकदार के उपर सूफी गाना फिल्माया गया है।

मुंबई के मड आइलैंड में सूफियाना गाना की शूटिंग की गयी है। इस गाने को अनूप जलोटा ने स्वरबद्ध किया है।

इंद्राणी इस गाने में अनूप जलोटा के साथ नजर आयेंगी। इंद्राणी इन दिनों वेबसीरीज प्रथा में भी काम कर रही है। वह जल्द ही कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आयेंगी।

  इंद्राणी तालुकदार ने हिंदी फिल्म लतीफ में मुख्य भूमिका निभायी है। उन्होंने मजनूगिरी, इजाजत, अपारशक्ति, फ्रेंडस फॉर एवर, देवन मिश्र, एन ऐसिड अटैक, खंडाला नाइट में काम किया।

हिंदी के अलावा इंद्राणी तालुकदार ने असमिया,तमिल, तेलगु समेत कई क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने कई आइटम गाने चमनगंज बिरयानी, बेबी डॉल बन गयी, चोली में जहर है, दो परिंदे ,यारा में काम किया।

इंद्राणी को दादा साहब फाल्के,इंडियन एचीवर अवार्ड, सिनेमा आजतक अवार्ड, ग्रीन सिनेमा अवार्ड, दिल्ली विधानसभा अवार्ड, झारखंड फिल्म फेस्टिबल अवार्ड , टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, मैजिकल आसाम, मायापुर और नवभारत टाइम्स ने भी सम्मानित किया है।

Check Also
Close