[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपयेएनसीसी विद्यार्थियों को एसएसबी ने दी कार्य एवं दायित्वों की जानकारीकुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहारचकिया निर्भय दास हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान जी की महिमामर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य और कर्तव्य का सबसे बड़ा उदाहरण है।- वाल्मीकि दासरेलवे लाइन समेत पांच प्रमुख मांगों को लेकर अरवल में उपवास, स्थापना दिवस पर आंदोलन जारी
जमुईबिहारराज्य

शिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण

शिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा, जमुई। अम्बेडकर शिक्षण संस्थान, झाझा की ओर से प्रखंड क्षेत्र के दादपुर स्थित मच्छिंद्रा टोला में शिक्षा से वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

संस्था के संस्थापक अरविन्द कुमार ने बताया कि अम्बेडकर शिक्षण संस्थान वर्ष 2020 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसे अभिभावकों और बच्चों को चिह्नित करना है, जो किसी कारणवश बच्चों को विद्यालय नहीं भेज पाते हैं। संस्था ऐसे अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करती है तथा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर प्रतिदिन विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा केंद्र पर भी बच्चों के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था की जाती है, ताकि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाएं।

कार्यक्रम में केंद्र संचालक महानंद बौद्ध ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रधारी यादव ने की, जबकि मंच संचालन सन्नी हरि ने किया। मौके पर उदय शंकर झा, बनारसी पासवान, पवन सुल्तानिया, भारत भूषण, राम मंजूर आलम, संतोष दास, जावेद अख्तर, मुन्ना, नंदकिशोर साव, जितेंद्र मांझी, मुद्रिका मांझी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also
Close