सिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

सिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना: कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मेसौढ़ा गांव में रविवार की शाम एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मेसौढ़ा निवासी मजीद अंसारी की 38 वर्षीय पत्नी सेहाना खातून के रूप में हुई है।
घटना रविवार की शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका का पूरा परिवार हैदराबाद में रहता है। सेहाना खातून अपने बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर आई हुई थी।
मृतका के भाई बैरगनिया निवासी अहमद अली ने बताया कि रविवार की शाम सिसहनी निवासी उनके समधी समीर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बताया गया कि मृतका के एक पुत्र की शादी सिसहनी निवासी समीर की बेटी से हुई है।
परिजनों के अनुसार, झगड़े के कुछ समय बाद सेहाना खातून ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


















