[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….

जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: झाझा प्रखंड क्षेत्र के चारघरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया का शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

डीईओ ने बच्चों के बीच जाकर उनकी क्लास ली और भाषा व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों के सही जवाब पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

इसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापिका कंचन लता सिन्हा से विद्यालय के संचालन, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने शैक्षणिक स्तर बेहतर करने और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

Check Also
Close