[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियांअरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित हत्या के साथ दर्जन से अधिक कांडों के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने व वीडियो और फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस ने की कार्रवाई

थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा जेठमलपुर तिराहे के पास से एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने व वीडियो और फोटो वायरल करने वाले मुकदमा दर्ज था ।

 

चंदौली जिले की थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा जेठमलपुर तिराहे के पास से एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने व वीडियो और फोटो वायरल करने वाले मुकदमा दर्ज था ।

आपको बता दे कि दिनांक- 11.06.2024 को थाना सैयदराजा पर वादिनी द्वारा तहरीर दिया गया कि वह थाना सैयदराजा क्षेत्रान्तर्गत किराये का मकान लेकर रहती है। मकान मालिक कृपाशंकर यादव के पुत्र अमित यादव के द्वारा वादिनी नहाते समय का वीडियो बना लिया उसके बाद वीडियो के वायरल करने की धमकी के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा।  इस बात की सूचना अमित यादव के पिता को दी तो उस समय डाट कर समझा बुझाकर मामले को शान्त किया गया  उनके मकान से निकल कर कही अन्यत्र जगह रहने लगी। 

दिनांक 06.06.2024 को समय करीब 11.00 बजे वादिनी चन्दौली मार्केट मे कुछ सामान खरीदने के लिये आयी थी उसी समय अमित यादव के द्वारा वादिनी के मोबाइल पर फोन करके फोटो विडियो डिलीट करने के बहाने अपने दुकान पर बुलाया गया और किसी नशीले पदार्थ को पिलाकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और वादिनी का फोटो विडियो भी वायरल कर दिया। वादिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 89/2024 धारा 354/376/328/506 भारतीय दंड विधान व 66 ई आई.टी. एक्ट पंजीकृत किया गया ।

उपरोक्त प्रकरण के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा सैयदराजा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अमित कुमार यादव पुत्र कृपाशंकर यादव निवासी वार्ड नं. 08 सुभाषनगर कस्बा व थाना सैयदराजा को जेठमलपुर तिराहे के पास से गिऱफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनरायण मिश्र, कांस्टेबल गुंजन तिवारी, कांस्टेबल शंकर प्रसाद, कांस्टेबल अजीत मिश्रा सम्मलित रहे ।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

 

Check Also
Close