[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्ज

जितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

जितना (पूर्वी चंपारण)। जितना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये के इनामी फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद महतो (पिता- राम एकबाल महतो), निवासी सेमरी, थाना लखौरा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित हैं, जबकि एक मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है।

दर्ज आपराधिक मामले इस प्रकार हैं—

1. जितना थाना कांड संख्या- 79/20, दिनांक 17.02.2020, धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।

2. जितना थाना कांड संख्या- 87/23, दिनांक 20.02.2023, धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।

3. लखौरा थाना कांड संख्या- 164/24, दिनांक 27.10.2024, धारा 8/20(b)(ii)(A), एनडीपीएस एक्ट।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।

Check Also
Close