[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्तिक महोत्सव के दूसरे दिन झमाझम बारिश के बीच भक्तों ने सुनी रामकथा, भव्य झांकियों ने मोहा मन

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया में आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। अयोध्या धाम से आईं व्यास श्रीमती सोनम जी के मुखारविंद से प्रस्तुत रामकथा का श्रवण करने तथा कोलकाता के झालदा से आई झांकी टीम की रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग घंटों तक बैठकर रामकथा सुनते रहे और रामलीला की आकर्षक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। झांकी टीम द्वारा भगवान नरसिंह के महिषासुर वध सहित कई मनमोहक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

चादर और बुके देकर व्यास सोनम जी का किया गया स्वागत

व्यास सोनम जी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बटिया थाना के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें चादर और बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद भगवान की आरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए।

कमेटी के पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम का संचालन बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के सचिव राकेश कुमार सिंह ने किया। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में कथा-प्रवचन और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है।

Check Also
Close