
24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक
कुर्था के डाकबंगला परिसर में हुई संगठनात्मक बैठक, कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयार की गई विस्तृत रूपरेखा
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल, कुर्था। आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार, 21 नवंबर को जनता दल (यूनाइटेड) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कुर्था प्रखंड के डाकबंगला परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष आकाश कुशवाहा ने की।
बैठक में जिला कमेटी द्वारा नियुक्त प्रखंड प्रभारी साकेत कुमार उर्फ टुटु शर्मा एवं मिथिलेश कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव सोनू रजक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अंसारुल हक सहित सभी पंचायत अध्यक्ष, जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।




















