[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
अरवलबिहारराज्य

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

कलेर में प्रखंड अध्यक्ष पिंटू निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक, 24 नवंबर को अरवल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। आगामी 24 नवंबर को अरवल में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेर प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंटू निषाद ने की।

बैठक में कलेर प्रखंड प्रभारी एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार चंद्रवंशी तथा उपाध्यक्ष दारा सिंह चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को 24 नवंबर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Check Also
Close