[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना का उठाइए लाभ, रोजगार के लिए मिल रहा 10 लाख तक का लोन

प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत उद्यमी की ओर से अंशदान किया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए खादी ग्रामोद्योग की वेबसाइट पर 30 जून तक आवेदन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना

लाभ लेने के लिए जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी से करें संपर्क

30 जून तक आवेदन कर कराना होगा पंजीकरण

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में उद्योग स्थापित करने को दस लाख तक का ऋण मिलेगा। जिले को चार इकाई लगाने का लक्ष्य मिला है। उद्यमी प्रोजेक्ट रिपोर्ट में वर्क शेड, मशीन- उपकरण, भही एवं कच्चे माल के लिए धनराशि की मांग कर सकते हैं। प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत उद्यमी की ओर से अंशदान किया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए खादी ग्रामोद्योग की वेबसाइट पर 30 जून तक आवेदन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।

इस सम्बन्ध में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरिजा प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के परम्परागत माटीकला एवं माटी शल्पिकला के उद्यमियों, शिल्पियों महिला, पुरूष वर्ग के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में उद्योग लगाने के लिए दस लाख तक ऋण मुहैया कराया जा रहा है। जिले में चार इकाईयों को लगाने का लक्ष्य प्राप्त है। लाभार्थी विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

समन्वित विकास के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से वत्तिीय वर्ष 2024-25 में खादी ग्रामोद्योग विभाग को 4 इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त है। योजना में 10 लाख तक का ऋण स्थानीय बैंकों के माध्यम से दिये जाने का प्राविधान है।

 

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close