[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

जन समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा मांग पत्र

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती पहली बार जमुई की जनता से मिलने पहुंचे । जहां पर बड़ी संख्या में राजग गठबंधन के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।

मौके पर उपस्थित सर्वजन कल्याण सेवा समिति के प्रमुख डॉ० विभुति भूषण के द्वारा एक मांग पत्र सौंपा गया है ।

मांग पत्र की जानकारी देते हुए क्लब प्रमुख डा० विभूति भूषण ने बताया कि गिद्धौर दुर्गा मंदिर के समीप से निजुआरा गांव होते हुए मांगोबंदर मोड़ तक जाने वाली सड़क की मरम्मत , जिले के अलग-अलग क्षेत्र में मौजूद डैम के जल वितरणी की साफ सफाई और मरम्मत ,

गिद्धौर बाजार में शिक्षाविद स्व० दयानाथ झा की स्मृति में सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने , मांगोबंदर को प्रखंड का दर्जा देने और जिले के अलग-अलग क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत उद्योग की स्थापना करने को लेकर मांग पत्र दिया गया है ।

इस दौरान सांसद अरुण भारती ने इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का आश्वासन दिया है ।

शीघ्र ही कई अन्य समस्याओं को लेकर भी स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह को भी समिति की ओर से मांग पत्र सौंपा जाएगा ।

Check Also
Close