[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर तीन पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कनीय विद्युत अभियंता दावथ अर्जुन कुमार के नेतृत्व मे एक जांच दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है।

बताते चले कि बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र की राशि बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काट रही है।

परंतु कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिना बकाया राशि एवं रिकनेक्शन शुल्क जमा किये अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने लग रहे हैं।

इसी बीच ग्राम-बभनौल टोला के उपभोक्ता का बकाया पर विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात अवैध रूप से तार जोड़कर जलाने को लेकर इंद्रदेव चौबे पर 44458 तथा संतोष कुमार पर 24856 रूपये दंडित राशि लगायी गयी है।

आगे बताते चलें की बभनौल टोला मे ही मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर हासिमुद्दीन मंसूरी पर 54627 रूपये राजस्व की क्षति लगायी गयी है।

उक्त उपभोक्ता के द्वारा मीटर बाईपास करने के कारण वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था।

कनीय विद्युत अभियंता, दावथ अर्जुन कुमार के द्वारा सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि जिनका बकाया पर लाइन कटा हुआ है।

वो अपना बकाया राशि एवं रिकनेक्शन शुल्क जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें एवं अनावश्यक होने वाली परेशानियों से बचें।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की जो उपभोक्ता मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं।

वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सभी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत दावथ थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Check Also
Close