[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर में 444 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद, दो कारोबारी चिह्नितरोहतास जिले के दावथ में स्थित 500 वर्ष पुराना माँ आशावरी मंदिर, नवमी पर उमड़ता है जनसैलाबलगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने सोनू रजकझाझा के विकास की मांग लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आबिद कौशरछह साल से फरार हत्या कांड का आरोपी मुंबई से गिरफ्तारअज़बरवाखुर्द में SSB ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 104 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांचNEET-UG 2026 में घोड़ासहन के नीतीश ने हासिल की सफलता, DMCH में MBBS के लिए हुआ चयनचकिया ब्लाक के भागूपुर गांव का तस्वीर विकास की तस्वीरों के पीछे छिपा… एक गांव का सिसकता हुआ सच” ​ ​झरोखर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 335 बोतल नेपाली शराब बरामदताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चा
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बरवाखुर्द में SSB ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 104 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

बरवाखुर्द में SSB ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 104 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पहल, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराया गया निःशुल्क उपचार व दवाइयां

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सीतामढ़ी। 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी की ओर से गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को अपने कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज बरवाखुर्द में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 20वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट श्री विकास दीप सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. जुगल डेका की देखरेख में किया गया।

चिकित्सा शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित कुल 104 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सका।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। इसके साथ ही, सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती गांवों में जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय और विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस प्रकार के चिकित्सा शिविर सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सशस्त्र सीमा बल की यह पहल जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Check Also
Close