[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जहानाबादबिहारराज्य

फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जहानाबाद। स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर निदेशक साकेत रौशन ने भारतीय ध्वज का महत्व बताते हुए कहा कि हर देश का ध्वज उसके नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक होता है, हमारा तिरंगा भी भारतीय नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है।

इस वर्ष हमारा देश भारत की आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे देश का ध्वज तिरंगा है।

जिसमें सभी रंग प्रतीक हैं, केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है, अशोक चक्र विकास का प्रतीक है।

वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि हम अपने तिरंगे का सम्मान करते हैं, यह हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है।

इसके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर बच्चों ने मिलकर एक से बढ़ कर एक ड्राइंग बनाया एवं उसमें रंग भरे।

इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी शिक्षक गोविंदा गुप्ता, हिमांशू राज सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close