[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

फंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कुंडवा चैनपुर के गवन्द्री गांव की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कुंडवा चैनपुर के गवन्द्री गांव की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/ सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में बुधवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान असगर आलम की 30 वर्षीय पत्नी खुशबू खातून के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया कि खुशबू खातून के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के समय उसके पति असगर आलम मुंबई में थे। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Check Also
Close