
नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
रोहतास नोखा संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
रोहतास/नोखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को राम अवध पटेल ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
नामांकन के बाद राम अवध पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और किसानों के हित में लगातार काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है, तो किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज के उचित मूल्य, सुविधाओं और आवश्यक सहयोग के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वे पूरी मजबूती से काम करेंगे। उन्होंने किसानों और व्यापार मंडल से जुड़े लोगों से सहयोग की अपील भी की।




















