[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

बिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास ) अनुमंडल पदाधिकारी, दिलीप कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में “सबका सम्मान-जीवन आसान” (Ease of living) के तहत *जनता दरबार* का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित परिवाद प्रस्तुत किए गए।

    जनता दरबार में कुल 88 परिवादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित 62 परिवाद, आपूर्ति से संबंधित 08 परिवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित 18 परिवाद शामिल थे।

     अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा इसमें से 22 परिवादियों के आवेदन पर ऑन द स्पॉट सुनवाई करते हुए निष्पादन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, परिवादियों को आश्वस्त किया गया कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

Check Also
Close