[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

एमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजन

जन सुराज समर्थित प्रत्याशी ने स्नातक मतदाता संवाद में गिनाए सात निश्चय, बोले- पार्टी की सरकार बनी तो 14 हजार बेरोजगार स्नातकों को मिलेगा रोजगार

एमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजन

जन सुराज समर्थित प्रत्याशी ने स्नातक मतदाता संवाद में गिनाए सात निश्चय, बोले- पार्टी की सरकार बनी तो 14 हजार बेरोजगार स्नातकों को मिलेगा रोजगार

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को जमुई जिला मुख्यालय स्थित रावणेश्वर भवन में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब पांच हजार स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, जमुई में पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्नातक मतदाताओं के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जन सुराज समर्थित एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन के पहुंचते ही समर्थकों और मतदाताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जन सुराज के जिलाध्यक्ष रोवीन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रजनीश रंजन ने स्नातक मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपने चुनावी एजेंडे और सात निश्चयों की जानकारी दी।

रजनीश रंजन ने कहा कि बिहार में बदलाव, शिक्षा में सुधार और रोजगार के मुद्दे को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि यदि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद मिला और वह एमएलसी बने, तो स्नातक मतदाताओं के हक और अधिकार की आवाज सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएंगे।

पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने का दावा

रजनीश रंजन ने अपने सात निश्चयों में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त अनुदान ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू कराने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और पलायन की समस्या को कम करना है।

उन्होंने ‘एक पाठ्यक्रम, एक वेतनमान’ लागू कराने तथा वित्त रहित व्यवस्था को समाप्त करने, सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा लागू कराने और शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदाकर्मियों एवं बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

इसके अलावा सभी कोटि के वकालतखानों की आधारभूत संरचना मजबूत करने, अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्थापना, जिला मुख्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय के साथ अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी की स्थापना तथा बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ते की व्यवस्था को भी उन्होंने अपने चुनावी निश्चयों में शामिल बताया।

भर्ती प्रक्रिया के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कराने की बात

रजनीश रंजन ने कहा कि एमएलसी बनने पर पूरे राज्य में भर्ती प्रक्रिया को लेकर एकेडमिक कैलेंडर जारी कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशांत किशोर की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर 14 हजार बेरोजगार स्नातक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

कार्यक्रम के दौरान स्नातक मतदाताओं ने रोजगार, पलायन और शिक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। रजनीश रंजन ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

वर्तमान एमएलसी पर भी साधा निशाना

रजनीश रंजन ने अपने संबोधन में वर्तमान एमएलसी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार पिछले 12 वर्षों में वर्तमान एमएलसी ने जमुई का नाम तक नहीं लिया और स्नातक मतदाताओं के मुद्दों को अपेक्षित रूप से नहीं उठाया गया।

कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने रजनीश रंजन के प्रति समर्थन जताया। वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों से पहुंचे टीम रजनीश के कोर सदस्यों एवं जन सुराज कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर रेडियो ईस्ट एन वेस्ट की महानिदेशिका सह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य मनीषा रंजन ने भी संबोधित किया। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से रजनीश रंजन को समर्थन देने की अपील की और कहा कि एमएलसी बनने पर वह बांका क्षेत्र के बेटे के रूप में स्नातक मतदाताओं के हक और अधिकार के लिए सदन से सड़क तक आवाज उठाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अमरजीत कुमार राठौड़ एवं अभय मनोज ने किया। मौके पर कोसी स्नातक विधान परिषद चुनाव के उप प्रभारी उत्तम सिंह, एमएलसी चुनाव जिला प्रभारी अनिल साह, जमादार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रसिद्ध सिंह, अधिवक्ता चंदन कुमार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अजय सिंह, सुभाष पासवान, टीम रजनीश के जिला प्रभारी संजय सिंह, गौरव कुमार, प्रकाश सिन्हा, महिला नेत्री नीलम मेहता, मुंगेर प्रभारी सुधीर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close