[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

भैया लाल माथुरी के नेतृत्व में 100 जला कर प्रधानमंत्री के जन्म को उत्सव के रूप में तमाम लोगों ने मनाया।

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई/ झाझा, 17 सितंबर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को संध्या 6 बजे झाझा नगर अंतर्गत गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ 100 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम भैया लाल माथुरी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को झाझा विधानसभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा को स्मरण किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि भारत को शक्तिशाली भारत, डिजिटल भारत एवं विकसित भारत बनाने तथा विश्व पटल पर भारत को गौरव एवं वैभव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ईश्वर शक्ति, ऊर्जा एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे आगे भी देश की सेवा और विकास के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहें।

दीप प्रज्वलन के दौरान गांधी चौक का वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से भर गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की तथा देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष संगम कुमार झा, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख पंकज कुमार माथुरी, गोपाल झा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close