[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
जमुईबिहारराज्य

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्य

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्य

आज आकांक्षा किरण की अगुआई में निकला आक्रोश मार्च।

मिला पार्षद समेत अन्य का साथ, उठी बेटियों की सुरक्षा की आवाज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा। जमुई में पिछले दिनों नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ एवं बदसलूकी की घटना के विरोध में मंगलवार को झाझा में आक्रोश मार्च निकाला गया। नगर परिषद की वार्ड पार्षद आकांक्षा किरण के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मार्च के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग उठाई गई।

आक्रोश मार्च का नेतृत्व करते हुए वार्ड पार्षद आकांक्षा किरण ने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं सरकार से मांग करती हूं कि हमारी बेटी-बहुओं के मान-सम्मान और सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रशासन को पूरी गंभीरता से काम करना चाहिए।”

उन्होंने घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जमुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने विशेष रूप से जमुई की एसपी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए साधुवाद दिया।

बेटियों की सुरक्षा को लेकर एकजुट हुआ समाज

मार्च में शामिल लोगों ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच की अध्यक्ष बनारसी पासवान, वार्ड पार्षद पायल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू चौरसिया, खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष दयाशंकर उर्फ सोनू बनवाल, शामिम अहमद, मजदूर नेता राजू यादव, रणधीर पासवान, जिला परिषद सदस्य धर्मदेव यादव, विनोद यादव, श्याम सुंदर साव, विकास कुमार एवं राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मार्च के माध्यम से लोगों ने बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Check Also
Close