[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जमुईबिहारराज्य

झाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् का किया गया सामूहिक गायन, वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों को किया याद

झाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् का किया गया सामूहिक गायन, वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों को किया याद

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: झाझा। 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे झाझा पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बूथ संख्या 305 के बूथ अध्यक्ष भैयालाल माथुरी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया। इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वे मेधावी विद्यार्थी थे और शिक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आगे चलकर वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और प्रचारक के रूप में अपना जीवन राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित किया।

वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगठन के प्रमुख स्तंभों में रहे। वर्ष 1952 से लंबे समय तक जनसंघ के महामंत्री के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में वे जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने।

कार्यक्रम में उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय संबंधी विचारों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने भारतीय चिंतन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की अवधारणा को प्रमुखता दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता परमेश्वर यादव, आदर्श कुमार बरनवाल, संजीव कुमार बांका, मुन्ना प्रसाद साव, ओम प्रकाश शर्मा, भगवान शर्मा, जितेंद्र कुमार आर्य, सुनील कुमार पांडे, बुद्ध लाल टुडू, संतोष झुनझुनवाला सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close