[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

11 हजार रेलकर्मियों को मिलेगा यूपीएस का लाभ

पीडीडीयू नगर में केंद्र सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 11 हजार रेलकर्मियों को मिलेगा। इस नई पेंशन स्कीम के लागू होने से रेलकर्मियों में खुशी है।

केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन योजना की शुरू

नई पेंशन स्कीम के लागू होने से रेलकर्मियों में खुशी

सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा छह माह का वेतन

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में केंद्र सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 11 हजार रेलकर्मियों को मिलेगा। इस नई पेंशन स्कीम के लागू होने से रेलकर्मियों में खुशी है।

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले पर रेल यूनियनों ने भी खुशी जताई है। ये बातें सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने पत्रकारों को यूपीएस की जानकारी देते हुए कहीं। डीआरएम राजेश गुप्ता ने कहा कि रेल कर्मचारी लंबे समय से न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन योजना शुरू की है। 

यह एक अप्रैल 2025 से लागू होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर एक वर्ष के औसत वेतन का 50 फीसदी पेंशन मिलेगा। इसमें महंगाई भत्ता भी शामिल होगा। यही नहीं सेवानिवृत्त कर्मियों को छह माह के वेतन की रकम भी दी जाएगी।

बताया कि मंडल में वर्तमान में 15 हजार रेलकर्मी कार्यरत हैं। इसमें 11 हजार रेलकर्मी एनपीएस के दायरे में आते हैं। यूपीएस का लाभ इन्हें मिलेगा।

इस मौके पर सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, सीनियर डीपीओ सर्वजीत सिंह, ईसीआरकेयू के नेता बीबी पासवान, केदार प्रसाद आदि रहे।

 

चन्दौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close