[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशराज्य

मडर्रर सफाई कर्मी ने दिया लेखपाल को जान से मारने की धमकी 

नौगढ़ चंदौली संवाददाता लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

नौगढ़: तहसील में नियुक्त लेखपालों व कंप्यूटर आपरेटर को जान से मारने की धमकी मिलने से आक्रोशित राजस्व कर्मियो ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाया है।

आरोप है कि वर्ष 2016 से तहसील नौगढ में सम्बद्ध सफाई कर्मी सुनील कुमार आए दिन शराब के नशे में धूत होकर राजस्व कर्मियों को धमकी देता है।

उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि आरोपों की जांच कराकर प्रावधानों के अनुरूप दोषी सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

लेखपाल संघ अध्यक्ष विक्रम पासवान व मंत्री संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पंचायती राज विभाग में नियुक्त सफाई कर्मी वर्ष 2016 से ही तहसील नौगढ में उपजिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध है।

दो दिनों पूर्व रविवार को भू लेख कंप्यूटर कक्ष में घुस कर कंप्यूटर आपरेटर दीपक कुमार सेठ व 10 लेखपालों को भद्दी भद्दी गालियां देकर गोली मारने की धमकी दिया।

    वहीं शनिवार को नव नियुक्त 05 लेखपालों का तहसील में आवास का ताला तोड़ कर जल्द ही कमरा खाली करने की चेतावनी दिया था।

     लेखपाल द्रय ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जे सी बी मशीन से होने वाले अवैध खनन व अन्य मामलों में यस डी यम के नाम पर सफाईकर्मी सुनील कुमार रूपयों की वसूली करता है।

आए दिन शराब के नशे में धूत रहकर अधिवक्ताओं व वादकारियों से झगड़ा झंझट करता है।

    राजस्व कर्मियों ने मांग किया कि तहसील में भ्रष्टाचार व भयमुक्त वातावरण बनाए जाने व लेखपालों की जान माल की सुरक्षा के लिए तत्काल सफाई कर्मी की तहसील से संबद्धता समाप्त कराया जाय।

पत्रक देने वालों में 

लेखपाल संघ अध्यक्ष विक्रम पासवान, मंत्री संतोष कुमार, लेखपाल राजीव सिंह, विपिन, जावेद, मनीष सिंह, आकाशदीप, विशाल, चंदन, अतुल, अजय मिश्रा, नीरज कंप्यूटर आपरेटर दीपक सेठ ईत्यादि राजस्व कर्मी शामिल रहे।

Check Also
Close