[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पटनापुरस्कारबिहारराज्य

दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी ने 10 रेल कर्मचारियों को दिए “समापक भुगतान”

DRM श्री चौधरी ने सभी रेल कर्मचारियों के उच्च स्वास्थ्य की कामना की..

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • DRM श्री जयंत ने अपने धन को सही जगह पर निवेश करने की सलाह सभी सेवा निवृत कर्मचारियों को दी।

पूर्व मध्य रेल, दानापुर रेल मंडल द्वारा आज दिनांक 30.9.2024 को सितम्बर 2024 में सेवानिवृत्त हुए 10 रेलकर्मियों को दानापुर, सभागार में “समापक भुगतान एवं विदाई” दिया गया।

इसमें रेलसेवा से सेवानिवृत्त उपस्थित रेलकर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर श्री जयंत कुमार चौधरी द्वारा अंगवस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया; जिन्होंने आज के समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

 मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने अपने संबोधन में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने “समापक भुगतान” की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश ना करें।

जीवन में आनंदमय रहने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है, साथ ही साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहना है।

सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों को एक्युप्रेशर,होमियोपैथ एवं आयुर्वेदिक के डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीने के तरीके को विस्तारपुर्वक बताया गया।

इस मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं ई. सी. आर. के. यू. तथा एस.सी. एवं एस.टी.एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Check Also
Close