[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

सैयदराजा से लेकर जमानिया तक 58 किलोमीटर का ग्रीन फील्ड हाईवे बनाने की और योजना

चंदौली के सांसद ने नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि इस सड़क के निर्माण से चंदौली जनपद के निवासियों को लाभ होगा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

चंदौली में बनेगा एक और हाईवे

58 किलोमीटर का ग्रीन फील्ड हाईवे पर होगा काम

भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आ गया जवाब

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सैयदराजा से लेकर जमानिया तक 58 किलोमीटर का ग्रीन फील्ड हाईवे बनाने का अनुरोध किया है। साथ ही साथ इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने चंदौली सांसद को अपनी ओर से आश्वासन भी दिया है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी के सांसद के रूप में वीरेंद्र सिंह चुने गए हैं। वह अक्सर चंदौली जिले की समस्या को लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों को पत्र लिखकर अवगत कराते रहते हैं, ताकि सरकार की ओर से उन समस्याओं के समाधान के लिए पहल की जा सके।

एक बार फिर चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने मोदी सरकार में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सैयदराजा से लेकर गाजीपुर जिले के जमानिया तक कर्मनाशा नदी के किनारे लगभग 58 किलोमीटर के ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का अनुरोध किया गया था। अगस्त महीने में पत्र को लिखते हुए चंदौली के सांसद ने नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि इस सड़क के निर्माण से चंदौली जनपद के निवासियों को लाभ होगा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही साथ कर्मनाशा नदी के किनारे बेहतर सुविधा प्रदान करने का मौका मिलेगा।

चंदौली सांसद के पत्र पर अपनी ओर से जवाब देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है कि चंदौली जनपद की इस मांग पर सरकार की ओर से पहल सुनिश्चित की जाएगी। इस संदर्भ में डीपीआर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।

सपा सांसद ने कहा कि यह सड़क चंदौली के समस्त निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी। उक्त स्वीकारोक्ति के लिए जिले के समस्त चंदौलीवासियों की तरफ़ से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

 

Check Also
Close