[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

पुलिस से झड़प प्रदर्शनकारियों पर पड़ी भारी, जानिए कितने लोगों पर किन-किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि इनके खिलाफ भी चौकी प्रभारी मनोज तिवारी की तहरीर पर कई धाराओं में 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मुगलसराय कोतवाली में सड़क जाम करने का आरोप

पुलिस से झड़प करने वाले 350 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा

वीडियो से पहचान करके होगी कार्रवाई

6 लेन और 4 लेन के विवाद में फंसेंगे कई और लोग

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली में सड़क जाम करने व पुलिस से झड़प करने पर करीब 350 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि 6 लेने की मांग को लेकर शुरू होने वाले आंदोलन को दबाने की ओर यह एक बड़ा कदम है।

आपको बता दें कि पड़ाव से गोधना मोड तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान नगर में सिक्स लेन के समर्थनों ने बिना अनुमति लिए ही मंगलवार को जुलूस निकाला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिक्स लेन बनाई जाने के समर्थन में नारेबाजी के साथ पुलिस से झड़प भी किया था, इसके बाद उप निरीक्षक हेमंत यादव की तहरीर पर करीब 200 की संख्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ आधा दर्जन धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि एक दिन पहले नगर के प्रदर्शनकारियों ने फोरलेन बनाने जाने की मांग करते हुए बिना अनुमति के न्यू महल सब्जी मंडी सड़क पर जुलूस निकाला था, रोड पर नारेबाजी करते हुए सड़क का आवागमन बंदकर दिए और पूरी सड़क जाम करते हुए फोरलेन सड़क बनाने की मांग करने लगे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि इनके खिलाफ भी चौकी प्रभारी मनोज तिवारी की तहरीर पर कई धाराओं में 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सिक्स लेन समर्थकों ने बिना अनुमति लिए ही प्रदर्शनकारियों ने अपना जुलूस निकाला था। उस दौरान पुलिस से झड़प के आधार पर 200 अज्ञात  लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 189,189,126,190,121,192  में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि फोरलेन की प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति लिए जुलूस निकाला था। ऐसे में लगभग 150 लोगों के खिलाफ 189,189,190,126 मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके पहले मंगलवार को चंदौली जिले में सिक्स लेन बनाम फोर लेन का मुद्दा और भी गरमाने लगा।  इस लड़ाई में संघर्ष समिति का समर्थन करने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने मंगलवार को मुगलसराय विधानसभा के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को सारे मामले के लिए दोषी ठहराते हुए कहा कि विधायक केवल 10% लोगों को बचाने के लिए पूरे चंदौली जनपद और खास तौर मुगलसराय से आने जाने वाले लोगों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। वह मुगलसराय में सड़क किनारे बनी 100 दुकानों को बचाकर पूरे जिले और इधर से गुजरने वाली जनता को जाम के झाम में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close