[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

मवैया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बढ़ाया चंदौली जिले का सम्मान, भारत सरकार का गणतंत्र गौरव पुरस्कार पाने वाले इकलौते प्रधान

चकिया में क्लाइमेट स्मार्ट विलेज मवैया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ था।

गणतंत्र दिवस पर मिला है ग्राम प्रधान को बड़ा सम्मान

केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व राजीव रंजन सिंह ने किया सम्मानित

 चकिया तहसील के मवैया गांव के प्रधान को मिला गणतंत्र गौरव पुरस्कार- 2024

चंदौली जिले के चकिया में क्लाइमेट स्मार्ट विलेज मवैया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ था। जहां पर उनको भारत सरकार के राष्ट्रीय पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा राष्ट्रीय गणतंत्र गौरव पंचायत पुरस्कार- 2024 के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आपको बता दे गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में शामिल होने के लिए ग्राम प्रधान संजय कुमार को आमंत्रित किया गया था। उन्हें यह सम्मान ग्राम पंचायत में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल स्वच्छता, जलवायु जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए देशभर की पंचायत के 500 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऐसे ग्राम प्रधानों का आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार की ओर से चिन्हित 10 में से कम से कम 6 केंद्रीय योजनाओं का लाभ 90% या उससे अधिक लाभार्थियों तक पहुंचा दिया हो। 

चंदौली जनपद में एकमात्र चकिया ब्लाक के क्लाइमेट स्मार्ट विलेज मवैया का चयन गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए किया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने अपने ग्राम प्रधान संजय कुमार को राष्ट्रीय गणतंत्र गौरव पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्याप्त किया तथा अपने ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता को धन्यवाद दिया।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close