[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्न
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

नवागत एसडीएम और तहसीलदार का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

*नवागत एसडीएम और तहसीलदार का व्यापार मंडल ने किया स्वागत*

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा।
चकिया (चंदौली)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ जिलामंत्री महमूद आलम के नेतृत्व में बुधवार को चकिया नवागत उपजिलाधिकारी विकास कुमार मित्तल और नवनियुक्त तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ और गीता भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके समाधान के लिए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रशासन का सहयोग जरूरी है।इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, प्रांतीय सदस्य राजीव विश्वकर्मा, चकिया नगर अध्यक्ष मोहन वर्मा, शहाबगंज कस्बा अध्यक्ष कुंदन चौहान, प्रांतीय सदस्य चंदन सोनी, माधव सेठ और नियाज अहमद उर्फ पप्पू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।नवागत अधिकारियों ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा।

Check Also
Close