[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

सीओ स्नेहा तिवारी की चंदौली जिले में तैनाती, झांसी से हुआ तबादला

चंदौली जिले में शासन द्वारा तमाम विभागीय अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। सरकार ने आईएएस-आईपीएस के अलावा कई अन्य अधिकारिरयों के तबादले कर रहे हैं।

सरकार ने किया है 25 पीपीएस अफसरों का तबादला

 2012 बैच की डिप्टी एसपी हैं स्नेहा तिवारी

मूलरूप से मिर्जापुर की रहने वाली हैं स्नेहा तिवारी  

चंदौली जिले में शासन द्वारा तमाम विभागीय अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। सरकार ने आईएएस-आईपीएस के अलावा कई अन्य अधिकारिरयों के तबादले कर रहे हैं। इसी क्रम में सीओ रैंक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। उसी क्रम में यूपी में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर लिया गया।

सरकार ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर भेजा गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह-V को अमरोहा से महोबा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अभी तक अयोध्या में तैनात थे। अब इन्हें औरैया भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया बागपत में तैनात थे। अब इन्हें पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।  गाजीपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक बलराम को भदोही भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी को झांसी से चंदौली भेजा गया है।

गुरुवार को हुए तबदले में झांसी जनपद में सीओ के पद पर तैनात रहीं स्नेहा तिवारी को चंदौली जनपद का नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।अब वह चंदौली में अपनी सेवा देते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में सहयोग करेंगी।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेस की प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) में 2012 बैच में डिप्टी एसपी के रुप में चयनित सीओ सदर स्नेहा तिवारी मूलतः मिर्जापुर की निवासी हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास की थी। इसके वाराणसी से स्नातक किया। उसके बाद बीएड की शिक्षा प्राप्त की। उनकी पहली पोस्टिंग बनारस में हुई और अभी तक वह झाँसी जिले में 2021 से कार्यरत रहीं। 

झाँसी जिले में सीओ सदर, सीओ मोंठ, सीओ मऊरानीपुर, सीओ लाइन, नोडल स्टूडेंट पुलिस कैडेट, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, मिशन शक्ति और सीओ चुनाव के पद पर बखूबी काम किया था, जिससे उनकी सक्रियता व मॉनीटरिंग के कारण सर्किल के सभी थाने पिछले छह माह से आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में नंबर एक पर थे।

अब ऐसे में उम्मीद है कि एक महिला अधिकारी के नाते चंदौली मे भी वह बेहतर कार्य करेंगी और महिलाओं की शिकायतों को सुनने के साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण को पहली प्राथमिकता देंगी।

 

Check Also
Close