[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बैरगनिया प्रखंड के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संसद प्रतिनिधि दामोदर गाडिया द्वारा दिया गया स्मारपत्र 

बैरगनिया प्रखंड के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संसद प्रतिनिधि दामोदर गाडिया द्वारा दिया गया स्मारपत्र

सीतामढ़ी बैरगनिया संवाददाता 

सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया प्रखंड के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए शिवहर सांसद. लवली आनंद को स्मारपत्र देने हेतु बैरगनिया से संबंधित विभिन्न मांगों की सूची स्थानीय सांसद प्रतिनिधि दामोदर गाडिया द्वारा गुरुवार को एक निजी विवाह भवन में आयोजित मिडिया संवाद और सम्मान समारोह में प्रस्तुत किया गया l

माँगों में मुख्य रूप से स्थानीय रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने, कटरा कामाख्या एक्स्प्रेस, रक्सौल जोगबनी एक्स्प्रेस, अन्त्योदय और सद्भावना एक्स्प्रेस व श्रावणी मेला एक्स्प्रेस का ठहराव करने सहित आनंद विहार से रक्सौल तक चलने वाली सत्याग्रह एक्स्प्रेस को सीतामढ़ी तक चलाने की व्यवस्था करने की माँग पत्र तैयार किया गया l

इसके अतिरिक्त सुगौली दानापुर इंटरसिटी एक्स्प्रेस की कोच की संख्या बढ़ाने या इस ट्रेन के आधे घंटे बाद एक और इंटरसिटी ट्रेन चलाने की माँग शामिल हैंl

साथ ही, यहाँ रेफरल अस्पताल और अनुमंडल बनाने का निवेदन सांसद महोदया से किया गया l मालूम हो कि दामोदर जी यह माँग पत्र दिल्ली जाकर सांसद महोदया को देंगे l

मौके पर पत्रकार राजकपूर , विश्वनाथ चौधरी , प्रो डॉ नरेश ,रौशन झा‌, इमरान खान, राम बालक कुमार,चंदन पाठक सहित अन्य कई पत्रकार उपस्थित थे जिन्हें सम्मानित किया गया l

मौके पर सुप्पी सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, मोहन सिंह, मनोज जायसवाल, पूनम पटेल, गोपाल टिबरेवाल,अभय पाठक, रमेश कसेरा,अनिल आजाद, राजेश गुप्ता,दीपक गाडिया, अखिलेश कुमार गौतम, राजन सिंह राजपूत, सुनील कुमार,संजय चौधरी, सोनू गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे l

Check Also
Close