[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जमुईबिहारराज्य

खेल से युवाओं का सेहत सहित उज्जवल भविष्य का होता है निर्माण:- विकास

खेल से युवाओं का सेहत सहित उज्जवल भविष्य का होता है निर्माण:- विकास

डहुआ प्रीमियर लीग के फाइनल कप झुंडो के नाम

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

खैरा के झुंडो पंचायत अंतर्गत डहुआ खेल मैदान मे विगत सप्ताह से डहुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसके फ़ाइनल मैच का आज उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह ने बैटिंग कर विधिवत किये।

प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मे कुल 8 टीमें भाग लिया!सभी मैच नॉक आउट के आधार पर खेला गया! लगातार मैच जीतते हुए आज के फ़ाइनल मैच मे खपरिया बनाम झुंडो टीम के बीच खेला गया, टॉस जीतकर खपरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर मे कुल 80 रन बनाये।

जबाब मे झुंडों की टीम ने कल 11 ओवर में दो विकेट खोकर असानी से 8 विकेट से मैच मे जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम किया! इस फाइनल मैच को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी मैदान के चारों तरफ मौजूद थे! मैन ऑफ़ द मैच झंडो टीम के खिलाड़ी श्री गुड्डू दुबे को दिया गया।

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ 8000 ₹ की एवं उपविजेता को रनर टट्रॉफी 4000 ₹ नगद की पुरस्कार के रूप मे मुख्य अतिथि श्री विकास प्रसाद सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया! अंपायर के रूप में श्री गौतम पांडे एवं गुड्डू कुमार के द्वारा निर्णायक भूमिका निभाई गई।
भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वो कहावत खत्म हो गया जिसमे कहा जाता था कि खेलोगे धूपोगे तो होंगे ख़राब, अब खेलने से भी अपने आप को स्वस्थ रखना अपने उज्जवल भविष्य को निखरना शामिल है।

आयोजन कमेटी को भी बधाई देते हुए श्री सिंह ने कहा आप इतनी बेहतरीन आयोजन किए हैं और पारदर्शिता के साथ खेल को खेल भावना से लोगों के बीच में मनोरंजन के रूप में लाए हैं यह काबिले तारीफ है।

आयोजक मंडल में श्री वीरेंद्र शर्मा, उदय नारायण सिंह, ठाकुर डुगडुग सिंह, श्री पंचानन पांडे, श्री चंदन पांडे, दीपक राम, छोटन सिंह, मक्केश्वर सिंह, सुनील सिंह, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र पांडे, संतोष पांडे, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Check Also
Close