[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बिहारराज्यरोहतास

पंच परिवर्तन से होगा समृद्ध भारत का निर्माण:- संजय तिवारी

समाज में समरसता लाने के लिए हिंदुओं को एक होना जरूरी:- श्री देव नारायण दास जी महाराज

पंच परिवर्तन से होगा समृद्ध भारत का निर्माण:- संजय तिवारी

समाज में समरसता लाने के लिए हिंदुओं को एक होना जरूरी:- श्री देव नारायण दास जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर देवरी धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक दायित्व से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसएस के जिला ग्राम विकास संयोजक संजय तिवारी, अयोध्या से पधारे संत श्री देव नारायण दास जी महाराज, आचार्य मंजीत पाण्डेय,मंदिर के पुजारी रामावतार मिश्र आरएसएस के जिला प्रचारक विभाश कुमार,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सम्मेलन में सैकड़ों हिन्दू भाई बहनों की सहभागिता रही। इस मुख्य वक्ता संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आरएसएस द्वारा प्रस्तावित “पंच परिवर्तन” अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने स्वदेशी की भावना को अपनाने, नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा कुंठब प्रबंधन को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। आगे उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन से होगा समृद्ध भारत का निर्माण होगा।

वही संत देवनारायण दास जी ने कहा कि सनातन धर्म हजारों नहीं करोड़ों वर्ष पुराना है, समाज में समरसता लाने के लिए हिंदुओं को एक करना अत्यंत जरूरी है। समाज में कोई जाति भेदभाव छुआछूत नहीं रहना चाहिए क्योंकि हम सभी एक ही ईश्वर के संतान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र पांडे ने किया जबकि संचालन खंड कार्यवाह चारोंधाम धाम मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धनेश कुमार ने किया किया।

Check Also
Close