[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरीशहाबगंज पुलिस ने कोमल तिवारी हत्याकांड में अमरनाथ को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामदबराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने
जमुईबिहारराज्य

“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि, जमुई की 56777 महिलाएं लाभान्वित

“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि, जमुई की 56777 महिलाएं लाभान्वित

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 16 फ़रवरी सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 लाख महिलाओं को प्रति महिला की दर से 10 हजार रूपये की दर से कुल 2500 करोड़ की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया।

जिसमें जमुई जिले की 56777 महिलाएं भी शामिल हैं| इस योजना के तहत अब तक जमुई जिले में 3 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत प्रथम क़िस्त का लाभ मिल चुका है|

समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया| इस अवसर जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन, उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चन्द्र मंडल, डीपीएम् जीविका श्री संजय कुमार, जीविका जमुई के विषयगत प्रबंधक समेत जीविका दीदियाँ पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देखा और सुना।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह योजना जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार 16 फरवरी को 56777 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम राशि अंतरित हुई है| इस कार्यक्रम में आज वैसी महिलाएं भी शामिल हुईं, जो योजना से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रकार की स्वरोजगार की गतिविधियाँ जैसे पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, आदि का कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं|

 जमुई जिला में अभी तक कुल 3 लाख 22 हजार 301 महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार की राशि स्वरोजगार हेतु दी जा चुकी है| इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सहित दसों प्रखंड मुख्यालय समेत संकुल स्तरीय संघ में भी किया गया|

Check Also
Close