[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यवैशाली

स्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

स्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

वैशाली ब्यूरो प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र में सीपेट में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।

 इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 222 लोगो का स्वास्थ्य जाँच किया गया। इस स्वास्थ्य कैम्प में मधुमेह, बी०पी०, तथा कैंसर से संबंधित मरीजों का स्क्रीनिंग एवं ईलाज किया गया। वहीं श्रमिकों के वजन की माप, बी०पी०, शुगर, हेमोग्लोबीन एवं ब्लड ग्रुप की जाँच किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में सभी श्रमिकों को चिकित्सीय सलाह उपरांत सभी प्रकार की दवाएँ यथा- बी०पी० की दवा, शुगर की दवा एवं अन्य आवश्यक दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी। साथ ही 10 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

कैम्प के लगभग 90 लोगों का आई स्कैनिंग जाँच विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा किया गया। उपस्थित श्रमिकों ने जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार प्रकट किया गया।

स्वास्थ्य कैम्प में सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉ० विपुल कुमार, डॉ० प्रभाष, डॉ० सादान, श्री रीतु राज, नोडल पदाधिकारी, अमर भारद्वाज, विक्रम कुमार, एल०टी०, अर्पणा कुमारी एवं सोनी कुमारी, ए०एन०एम० के द्वारा चिकित्सीय सेवा एवं ईलाज किया गया।

सिपेट, औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर के निदेशक डॉ० यू०पी० सिंह, द्वारा स्वास्थ्य कैम्प की सराहना की गई तथा अनुरोध किया गया कि समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाय।

Check Also
Close