[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यसीतामढ़ी

शिकायत पर सीतामढ़ी जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई

शिकायत पर सीतामढ़ी जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बाल विकास परियोजना से संबंधित प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।

 बाल विकास परियोजना सीतामढ़ी के अंतर्गत प्राप्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा तत्काल त्रिस्तरीय कमिटी का गठन कर जांच कराने का निर्देश दिया।

प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर वित्तीय अनियमितता परिलक्षित होने के साथ-साथ सतत अनुश्रवण के अभाव की भी पुष्टि हुई है। कई स्तरों पर विशेष कर पोषाहार वितरण एवं केंद्र संचालन में त्रुटि/लापरवाही परिलक्षित हुई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बथनाहा के विरुद्ध “प्रपत्र–क” गठित कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि विभागीय कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में अनियमितता या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also
Close