[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
जमुईबिहारराज्य

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

वैशाली ब्यूरो प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर शहर के पासवान चौक पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर आज जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा नए महात्मा गांधी सेतु पुल के हाजीपुर साइड स्थित एन-19 एप्रोच रोड के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जाम की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेना था, ताकि आम नागरिकों को यातायात में हो रही परेशानी से शीघ्र राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक श्री आशुतोष गौर, एसपीएस कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारी श्री दीपक कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी,हाजीपुर भी मौके पर मौजूद रहे।

इस क्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि हाजीपुर साइड में पासवान चौक के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को 31 मार्च 2026 तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर एवं आठ लेन सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद पासवान चौक क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी वैशाली श्रीमति वर्षा सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूरा करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके।

Check Also
Close