[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बाल विवाह के विरुद्ध बैरगनिया में शुरू हुआ विशेष जन जागरूकता अभियान

बाल विवाह के विरुद्ध बैरगनिया में शुरू हुआ विशेष जन जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया प्रखंड कार्यालय में आज दिनांक 11-02-2026 को।

 बैरगनिया में जस्ट राइट्स की सहयोगी संस्थान कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान एवं जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के सहयोग से प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में बाल विवाह के विरुद्ध विशेष जन जागरूकता हेतू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बैरगनिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी, BPM जीविका, एस. एस. बी. 20 वी वाहिनी बैरगनिया, बाल कल्याण समिति सीतामढ़ी से कमलेश कुमार की उपस्थिति रहीं।

सभी अधिकारी ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ लेकर इसे दूर करने हेतू हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दीं, मौके पर कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव सुबोध कुमार सुमन ने कहा की बाल विवाह मुक्त समाज की परिकल्पना के लिए समाज की सहभागिता के बिना अधूरी हैं।

उन्होंने बताया कि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त करने के लक्ष्य में जिला प्रशासन, पुलिस, SSB, पंचायत प्रतिनिधि और आम जन का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं एवं संस्थान के निदेशक रमा कुमारी ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलता हैं, बल्कि उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मौलिक अधिकारों का भी हनन करता हैं, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना की!

कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के कर्मी नूतन माला, प्रिंस कुमार, मंतोष कुमार मौजूद रहें

Check Also
Close