[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
खेलबिहारराज्यरोहतास

महिला फुटबॉल का रोमांच, संजय कुमार दीपक मेमोरियल मैच में बिहार एलेवन रहा विजेता

महिला फुटबॉल का रोमांच, संजय कुमार दीपक मेमोरियल मैच में बिहार एलेवन रहा विजेता

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

 नोखा के बाजार समिति स्थित खेल मैदान में संजय कुमार दीपक मेमोरियल एक दिवसीय महिला फुटचॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता ने केवल महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया, फाइनल मुकाबला विहार एलेवन और बेतिया एलेवन की महिला टीमों के बीच खेला गया।

जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल और जुझारूपन का परिचय दिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रणनीति अपनाई। खेल के शुरुआती दौर में बिहार एलेवन की ओर से चंदनी कुमारी शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद बेतिया एलेवन ने भी पलटवार करते हुए मनीषा कुमारी के गोल से स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। निर्धारित 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, शानदार प्रदर्शन के लिए चादनी कुमारी को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

मैच में रेफरी की भूमिका अशोक कुमार चौधरी ने निभाई, प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्याम लाल सिंह एवं राजेंद्र कुमार सिंह ने किया

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्पोर्टिंग युवा क्लब के पूर्व सचिव व पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी राम अवध सिंह पटेल, वार्ड पार्षद सदस्य मंजू देवी, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद पासवान, सुनीता गुप्ता तेज नारायण चौधरी, आफताब आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह, जवाहर प्रसाद चौरसिया, बिहारी प्रसाद गुप्ता मौजूद थे।

Check Also
Close