[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
खेलजमुईबिहारराज्य

जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत गंदर पंचायत स्थित ज्ञान कुंज पाठशाला में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, पाठ्य-सामग्री एवं फुटबॉल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना था। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जेनिथ सोशल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव, ज्ञान कुंज पाठशाला के संचालक सिंटू वर्मा, फाउंडेशन के जिला महासचिव पियुष बरनवाल तथा सचिन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जेनिथ सोशल फाउंडेशन शिक्षा, खेल एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Check Also
Close