
दावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ,( रोहतास) हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को दावथ सीएचसी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह ने किया।
तिरंगा यात्रा अस्पताल परिसर से शुरू होकर जयघोष के साथ मुख्य सड़क से होते हुए दावथ बाजार पहुंची। इसके बाद यात्रा दावथ प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। पूरे रास्ते स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
कार्यक्रम का संचालन बीएचएम राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. विकास कुमार, प्रिंस कुमार, डॉ. अविनाश, डॉ. गोपेश, डॉ. हारून, दिनेश राय,अनिल कुमार सिंह, राजीव नयन दुबे, दीपक कुमार, परवीन कुमार के साथ जीएनएम, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

वहीं प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय दावथ में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने तिरंगा थीम पर रंगोली बनाकर आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।मौके पर शिक्षक अभिषेक कुमार, उत्तम तिवारी, शाश्वत कुमार,अजय कुमार,शिक्षिका वर्षा बिजलानी,सहित कई लोग उपस्थित रहे.




















