[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारराज्यरोहतास

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

एनीमिया, संतुलित आहार व स्वच्छता को लेकर जागरूकता पर जोर

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) राष्ट्रीय पोषण माह के तहत समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय दावथ में पोषण मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी के साथ रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी एवं सी एच सी प्रभारी डॉ राणा प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद एल एस विमला कुमारी एवं मालती कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।सीडीपीओ ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के दौरान एनीमिया की रोकथाम, बच्चों की वृद्धि की निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन एवं तकनीक तथा समग्र पोषण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई।

पोषण मेले में हरी सब्जियां, फल, दाल सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। रेसिपी प्रतियोगिता के माध्यम से स्वाद के साथ पोषण का संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सेविका-सहायिकाओं को गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी देने तथा घर-घर जाकर स्वच्छता व संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड भर से आए हुए सेविका मौजूद रही।

Check Also
Close