[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांमुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां

चनकी गांव में देवी जागरण की महफिल में रातभर झूमे श्रद्धालु, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां

स्टेज स्टार ध्रुप राज, लभली गुप्ता समेत कई गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति, नाल वादक गोलू राजा यादव की टीम ने संगीत से जीता दिल

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास)। जिले के चनकी गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित देवी जागरण सह भक्ति जागरण में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। भोजपुरी के स्टेज स्टार गायक ध्रुप राज और गायिका लभली गुप्ता समेत कई कलाकारों की प्रस्तुतियों ने महफिल में चार चांद लगा दिए।

देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु और श्रोता देर रात तक झूमते रहे। वहीं, सुप्रसिद्ध नाल वादक गोलू राजा यादव की म्यूजिशियन टीम ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में भोजपुरी स्टेज स्टार ध्रुप राज ने ‘अमवा लगवाल ए पिया हो’, ‘महुआ लगवाल, काहे ना लगावल पिया हो’ और ‘निमिया के गछिया’ जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और भक्ति गीतों का आनंद लिया।

वहीं, गायिका लभली गुप्ता ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। उनकी गायकी पर भी श्रोताओं ने खूब उत्साह दिखाया। इस महफिल में गायक मलखान, कुमकुम ज्योति, सुचित, ब्रजेश, गुप्तेश्वर गुप्ता, चंदन चहेता, अमन राज, राहुल मतलबी, गौतम बाबू और बबलू कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी कलाकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।

संगीत की व्यवस्था में बैंजू वादक नीतीश निराला, पैड वादक मंटु मतवाला और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध स्टेज स्टार एवं नाल वादक गोलू राजा यादव की भूमिका ने महफिल को और आकर्षक बनाया।

वहीं, पवन डीजे चनकी की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों और संगीत की धुनों से देर रात तक माहौल भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में अकोढ़ीगोला प्रखंड की पकड़िया पंचायत के बीडीसी प्रत्याशी इंद्रजीत कुमार भी पहुंचे।

उनकी उपस्थिति से आयोजन की रौनक बढ़ी। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस देवी जागरण में ग्रामीणों और संगीत प्रेमियों को भक्ति गीतों के साथ भोजपुरी संगीत का आनंद लेने का अवसर मिला। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Check Also
Close