[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

डायलिसिस यूनिट, अल्ट्रासाउंड केंद्र, ओपीडी और एक्स-रे विभाग का लिया जायजा; मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर दिया जोर

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

अरेराज (पूर्वी चंपारण)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने अनुमंडलीय अस्पताल (SDH), अरेराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल की डायलिसिस यूनिट, अल्ट्रासाउंड केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे सहित अन्य चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी चिकित्सा सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close