[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
अरवलबिहारराज्य

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस केन्द्र, अरवल में नवनिर्मित पालना घर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, अरवल श्रीमती माला कुमारी के पर्यवेक्षण में जिला प्रोग्राम कार्यालय, अरवल द्वारा संचालित इस पालना घर का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं देखभालयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व से ही समाहरणालय परिसर, अरवल में भी जिला प्रोग्राम कार्यालय द्वारा एक पालना घर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस केन्द्र, अरवल में नवनिर्मित पालना घर का शुभारंभ कामकाजी महिलाओं एवं उनके बच्चों के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह प्रयास महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं कामकाजी माताओं को सहयोग प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन, अरवल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Check Also
Close