[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
बिहारराज्यरोहतास

24 नवंबर को पटना में होगा राज्यस्तरीय कृषक संवाद, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा

24 नवंबर को पटना में होगा राज्यस्तरीय कृषक संवाद, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा

बड़ा तालाब के पास स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र की बैठक आयोजित, कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रणनीति

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ/सूर्यपुरा (रोहतास)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब के पास गुरुवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र, शाहाबाद प्रक्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विचार केंद्र के जिला अध्यक्ष अभय पाण्डेय ने की। इसमें आगामी 24 नवंबर को पटना के शास्त्री नगर स्थित दीपनारायण सिंह संस्थान के सभागार में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कृषक संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विचार केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष सुदामा पाण्डेय ने सदस्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

फरक्का जल संधि और किसानों के हित पर होगी चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्यस्तरीय कृषक संवाद कार्यक्रम में फरक्का जल संधि के नवीकरण के विरोध और किसानों के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्य अतिथि तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. शम्भू नाथ सिन्हा करेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों से विचार केंद्र के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में किसान इस कृषक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मुखिया प्रेम तिवारी, विपुल पाण्डेय, चतुर्भुज पाण्डेय, विजय कुमार, अम्बिका सिंह, रामाशंकर सिंह, टुन्ना तिवारी, बीरेंद्र पाण्डेय, पप्पू सिंह, सुनील कुमार, शैलेंद्र कुमार, कमलेश पाण्डेय, मटर माला पाण्डेय, टुन्ना कुमार, संजय तिवारी, संजय पाण्डेय, शंकर दुबे, अशोक कुमार, विनोद कुमार, शक्ति कुमार शोले, लव जी पाण्डेय, ई. रेवती रमण, मंटू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close