[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

माता बनी कुमाता : नवजात बच्चे को कुएं में फेंक कर मारा

चंदौली जिले में एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । अलीनगर क्षेत्र के भरछा गांव में एक कलयुगी माँ ने नवजात बच्चे को पैदा होते ही कुएं में फेंक दिया। जिसमें बच्चे का दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

एक और दिल दहलाने वाली घटना

कलयुगी मां ने पैदा होते ही नवजात बच्चे को कुएं में फेंका

दम घुटने से बच्चे की हुई मौत

चंदौली जिले में एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । अलीनगर क्षेत्र के भरछा गांव में एक कलयुगी माँ ने नवजात बच्चे को पैदा होते ही कुएं में फेंक दिया। जिसमें बच्चे का दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते चले कि पुलिस को भरछा गांव के कुएं में एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो देखा कि शिशु का नाल अभी लगा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है कि किसी महिला ने लोग लाज के डर से नवजात शिशु को कुएं में फेंक दिया है । तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close