[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

अचानक थाना व कोतवाली चेक करने जा पहुंचे पुलिस कप्तान, जानिए क्या दिए आदेश

पुलिस अधीक्षक में सोमवार की रात्रि में अलीनगर थाने और मुगलसराय कोतवाली का निरीक्षण करके खाने के कामकाज की समीक्षा की और वहां के कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय सहित तमाम जगहों का निरीक्षण किया

सोमवार की रात्रि में अलीनगर थाने पर छापा

 मुगलसराय कोतवाली का भी किया निरीक्षण

एक-एक काम का बारीकी से किया निरीक्षण 

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक में सोमवार की रात्रि में अलीनगर थाने और मुगलसराय कोतवाली का निरीक्षण करके खाने के कामकाज की समीक्षा की और वहां के कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय सहित तमाम जगहों का निरीक्षण किया तथा कई खामियां पाए जाने के बाद संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए गलतियों को सुधारने की सलाह दी।

आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा रात्रि में अचानक थाना अलीनगर व थाना कोतवाली मुगलसराय का औचक निरीक्षण करने जा पहुंचे और एक-एक करके थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

सोमवार 1 जुलाई की रात्रि को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने दोनों थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिकॉर्डों को अपडेट रखने, साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।

इसी दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय व मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजयबहादुर सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उपनिरीक्षक मिथिलेश तिवारी  व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव कि रिपोर्ट

Check Also
Close